रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 125 साल बाद बनेगा नया जिनालय, आज होगा शिलान्यास, 80 फीट ऊंचे मंदिर पर आएगी करीब ₹10 करोड़ की लागत
रामगंजमंडी नगर के धार्मिक इतिहास में बुधवार का दिन खास रहने वाला है। श्री शांतिनाथ मंदिर परिसर में बनने वाले नवीन पाषाण जिनालय का शिलान्यास बुधवार को मुनि निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनि निस्पृह सागर महाराज के सानिध्य में होगा। धार्मिक विधियां इंदौर से आए पारस भैया शास्त्री के निर्देशन में संपन्न कराई जाएंगी। बुधवार दोहपर करीब 2:30 बजे समाजजनों ने बताया कि