चैनपुर: डुमरी मध्य विद्यालय की जमीन पर उग्रवादियों को बसाने का विरोध, स्कूली बच्चे, अभिभावक और शिक्षकों ने घेरा अंचल कार्यालय
चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांवा पंचायत अंतर्गत डुमरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जमीन पर उग्रवादियों को बसाने का विरोध तेज हो गया है। बुधवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षकों ने अंचल कार्यालय का घिराव किया। उनके साथ पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी ने अंचल अधिकारी के निर्णय को गलत बताया और तत्काल उग्रवाद ...