केसली: ग्राम सेमरा में पिकअप और ईको की भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
Kesli, Sagar | Oct 9, 2024 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में डेढ़ बजे के आसपास नवलपुर से इको बैन क्रमांक एमपी 15 सीए 3526 में सवार आशा कार्यकर्ता केसली में आयोजित होने वाली सरकारी बैठक में भाग लेने जा रही थी कि सेमरा के समीप पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 3778 से टक्कर हो गई । जो कि रायसेन के जिले के शाहपुर से रानगिर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे ।