जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। ब्लॉक कड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उपस्थिति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं।