जगदीशपुर: जगदीशपुर पुलिस ने इसाढी़ हरनही पथ पर ऑल्टो कार से शराब की जब्त
जगदीशपुर थाने की पुलिस ने इसाढी़ हरनही पथ पर चेकिंग के दौरान आल्टो कार के साथ शराब जप्त किया है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थानाध्यक्ष विगाउ राम को सूचना मिली कि गाड़ी में शराब का तस्करी हो रहा है। चेकिंग के दौरान गाड़ी और दो सौ लीटर शराब बरामद किया गया है। धंधेबाज फरार बताया जा रहा है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।