जशपुर: सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना त्वरित समाधान का भरोसेमंद केंद्र, अब तक 14,995 प्रकरणों का हुआ निराकरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभरा है। स्थापना के बाद से अब तक 14,995 प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जा चुका है। बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। जशपुर जनसंपर्क से सोमवार की