जांजगीर: पर्वतारोही अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को काठमांडू से एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए होंगी रवाना
जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 9 अप्रैल को अमिता श्रीवास विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। यह अभियान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है।