कुम्भराज: महादेव घाट पर श्रीराम महायज्ञ और भागवत कथा का गंगा दशहरा पर समापन, विधायक हुईं शामिल
Kumbhraj, Guna | Jun 5, 2025 कुंभराज में महादेव घाट पर चल रहे श्रीराम महायज्ञ और भागवत कथा का 5 जून को मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व पर समापन हुआ। गंगा दशहरा पर्व पर महादेव घाट पर पार्वती नदी किनारे भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 5 जून दोपहर को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना शामिल हुई। आशीर्वाद लेकर महादेव घाट पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख राशि की घोषणा की।