खैरथल तिजारा जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर और छावडीवास की टीम ने 100% काम पूरा किया है। उन्हें जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।