टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन मोड़ के समीप रविवार की देर शाम 9 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के पांचू बीघा गांव निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश यादव अपने रिश्तेदार के घर सरेन गांव छठ का प्रसाद खाने आये थे।