सुसनेर: भोपाल रवाना हुई सुसनेर ब्लॉक की आशा उषा कार्यकर्ता, अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में होगी शामिल
आज बुधवार की सुबह 8 बजे सुसनेर रेस्ट हॉउस से विकासखंड की आशा और उषा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए बस के जरिये भोपाल रवाना हुई है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। ये सभी कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर के प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होगी। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी संगीता यादव, जिला महासचिव लाबुबाई सूर्यवंशी शामिल रही।