परसौनी: बिशनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिशनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला बिशनपुर गांव निवासी ममता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने ग्रामीण अंकु राज और प्रिंस कुमार को आरोपित किया है।