चंदला: चौबिन तालाब के पास रास्ते में लड़ते मिले जंगली सियार, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से तीन युवक घायल
अटैया बाबा यज्ञ स्थल से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर मोटरसाइकिल से लौट रहे तीन युवकों के साथ चौबिन तालाब के पास एक अनोखा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चंदला वार्ड क्रमांक 9 निवासी बबलू प्रजापति और उनके साथी जब वहां से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर आपस में लड़ते हुए जंगली सियार अचानक सामने आ गए। जंगली जीवों को देखकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया।