सीतापुर नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी राजा गणपति आर शनिवार रात 11:00 के करीब नगर में बने हुए रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था कर औचक निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर निकल पड़े जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार एवं नगर पालिका की टीम भी थी। जिलाधिकारी के द्वारा रेन बसीरों में जाने के बाद वहां रुके हुए लोगों से वार्ता भी की गई एवं दिशा निर्देश प्रदान किए गए।