गंजडुंडवारा नगर की तेल मिल कॉलोनी स्थित टेक वाटिका में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ओम चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन, देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान और उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।