गोपालगंज: लालू यादव ने ओबीसी का अपमान किया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
शहर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार की दोपहर तीन बजे लालू यादव पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि लालू यादव हमेशा ओबीसी का अपमान किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर बाबा साहब का भी अपमान उन्होंने किया है। इसके साथ ही उन्होंने सिवान में पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों से चलने की अपील की।