पंजाबी बाग: मुंडका: पन्ना प्रमुख सम्मेलन में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश, जयपाल सिंह दराल के साथ खिलेगा कमल!
मंत्री सिरसा ने 23 नवंबर रविवार की सुबह 8 बजे मुंडका वार्ड 35 में ‘पन्ना प्रमुख सम्मेलन’ किया। कार्यकर्ता जोश से लबरेज़ थे। मंत्री जी ने कहा कि हमारे पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। ये ज़मीनी स्तर पर घर-घर जाकर लोगों से जुड़ते हैं और यही हमारी जीत की सबसे मजबूत नींव हैं। कार्यकर्ताओं का यह जोश और संगठन की ताकत मुंडका में कमल जरूर खिलाएगी।