मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से, व्यक्ति गिरकर हुआ घायल, इलाज के लिए भर्ती
थाना सिविल लाइन इलाके के पीलीकोठी के पास चलती हुई बाइक,अचानक से फिसलने के कारण एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया, इलाज के लिए पुलिस के द्वारा अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल ने बताया वह काम करके वापस घर लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई और यह हादसा हो गया है। पुलिस ने घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।