मुरादाबाद: नागफानी थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर मकान खाली करवाने पहुंची पुलिस को देख, लोगो ने किया जमकर हंगामा
नागफानी थाना क्षेत्र में आज भारी पुलिस बल कोर्ट के आदेश पर एक मकान खाली करवाने के लिए पहुंची थी, जहां पुलिस के देख मकान में रह रहे लोगो ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया,मकान में रह रहे लोगो मलखान नाम के व्यक्ति के आरोप लगाते कह कि, वह यहां पर बीते अपने बाप दादा के जमाने से रह रहे हैं, मलखान नाम के व्यक्ति ने हमारे साथ धोखाधड़ी कर यह जगह अपने नाम करवा ली है।