मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाने की बागडोर डीआईजी मुनिराज-जी के पीआरओ, मनीष सक्सेना को मिली
मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाने की बागडोर डीआईजी मुनिराज-जी के पीआरओ मनीष सक्सेना को मिली है। मनीष सक्सेना पिछले काफी समय से डीआईजी ऑफिस से अटैच थे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मनीष सक्सेना को सिविल लाइंस थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।इसके पहले करीब 3 दिन पहले एसएसपी ने सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था।