रायसिंहनगर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) रायसिंहनगर के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कार्य तुरंत शुरू करने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने तथा चिट्टा व मेडिकल नशे पर सख्त रोक की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन से मांगें पूरी करने की अपील की।