बड़हिया: बड़हिया के खुटहा पूर्वी पंचायत में गोलीबारी, दो पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप, पुलिस जांच में जुटी
खुटहा चेतन टोला में बुधवार 7 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची है। जानकारी के अनुसार चेतन टोला के बल्लम शाही ने वीरजु पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं वीरजु का कहना है कि बल्लम शाही ने ही उनपर गोली चलाई है।सच क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा। फिलहाल पुलिस स्थल से एक खोखा बरामद किया है।