बड़वाह के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में शनिवार को सुबह 6 वां बैच आरक्षक जीडी एक्स सर्विस मैन प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर कुल 162 प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। इस भव्य परेड कि मुख्य अतिथि सेंट्रल सेक्टर CISF की महानिरीक्षक श्रीमति नीलिमा रानी सिंह रही।