अरार थाना क्षेत्र के परोकिया गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज CHC ग्वालपाड़ा में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में मंजू देवी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला सहित 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।