गोपालपुर क्षेत्र में इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच चल रहे कटाव निरोधी कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गयी है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य की निर्धारित समय सीमा 15 मई थी, लेकिन मजदूरों की कमी और सीट पाइलिंग मशीन में तकनीकी खराबी के कारण काम पूरा नहीं हो सका।