बदायूँ, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, #जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के साथ #श्रावण मास एवं #कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला #गंगा घाट एवं कांवड़ #यात्रा मार्ग का किया गया स्थलीय निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से संबंधित समस्त तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया और अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन प्लान, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, ड्रोन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद दीपक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर बदायूँ राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू व क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव व बार्डर जनपदों के थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
Bilsi, Budaun | Jul 29, 2026