मूंग-उड़द की MSP खरीदी के लिए रीठी और बिलहरी में पंजीयन शुरू, इस बार ओटीपी नहीं, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य
कृषि वर्ष 2025-26 के तहत किसान 15 जून तक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। जिले में कुल 23 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। रीठी तहसील में किसानों के लिए रीठी और बिलहरी पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। फसल बेचने से पहले आधार-सक्षम पीओएस मशीन या मोबाइल ऐप से चेहरा प्रमाणीकरण जरूरी होगा। इस बार ओटीपी व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी गई है।