भरथना: भरथना स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस के इंजन के पहिए हुए जाम, ट्रेन दो घंटे खड़ी रही
भरथना रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह10 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के इंजन के पहिए जाम होने से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। स्टेशन से रवाना होने के बाद इंजन के पहिए जाम हो गए, जिससे ट्रेन को मेन लाइन पर ही खड़ा करना पड़ा।स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक शूज चिपक जाने के कारण इंजन आगे नहीं बढ़ सका।