रामगढ़: अकोढ़ी पुल के समीप बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत
जानकारी के अनुसार बाइक की चपेट में आने से अकोढ़ी पुल के समीप साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के शव को बुधवार की रात्रि रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। मृतक की पहचान अकोढ़ी निवासी ननकू सेठ के रूप में की गई है। जो साइकिल से रामगढ़ की ओर से मजदूरी कर अपने घर जा रहा था।