बिजनौर: गांव मानसापुर में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे सास ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | May 19, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मानसापुर में 30 अप्रैल को एक विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले मे विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद आज पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे ताहर सिंह व उसकी पत्नी कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया