राहे: राहे प्रखंड परिसर में विधायक अमित महतो ने जनता दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्या
Rahe, Ranchi | Jun 3, 2025 राहे प्रखंड परिसर में मंगलवार को विधायक अमित कुमार महतो द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखीं। सड़क, पानी, बिजली, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन तथा मनरेगा से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से विधायक के समक्ष रखी गई।