राहे: राहे का सुसारी पर्व दुर्गा घट के साथ उल्लासपूर्वक संपन्न
Rahe, Ranchi | Jun 1, 2025 राहे प्रखंड का प्रसिद्ध सुसारी पर्व का दुर्गा घाट अनुष्ठान रविवार शाम 6 बजे को संपन्न हुआ ।सोमवार की रात कालीघाट के साथ 9 दिनों से चल रहा पर्व का समापन होगा। सुसारी पर्व मंडा पर्व का ही एक स्वरूप है। भोक्ताओं के सरदार सुसारी ने 9 दिनों तक राहे स्थित मंदिर में शिव आराधना किया है।