बदायूं: विजयनगर कालोनी में अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया
Budaun, Budaun | Jun 8, 2026 अखिल भारतीय सनातन बोर्ड कार्यकारिणी बैठक का आयोजन विजयनगर कॉलोनी स्थित संगठन जिला मंत्री राकेश गुलाटी के आवास पर किया गया। संयोजक देवेश शर्मा द्वारा आहूत इस बैठक में देश के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने एवं पुरोहितों को शासकीय मानदेय दिलाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।