कनखल के पौराणिक सती कुंड में दीपावली की पूर्वसंध्या पर भक्तों ने दीपों के माध्यम से भगवान शिव और श्री राम की आकृति बनाई। भगवान शिव की बनाई गई आकृति को देखकर लोग खासे उत्साहित हुए। लक्सर राजमार्ग पर स्थित पौराणिक सती कुंड मैं हर साल दीपावली के मौके पर हजारों दीपक जलाए जाते हैं, ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह नजर आया।