पचरुखी: बड़कागांव से शराबी गिरफ्तार, जुर्माने के लिए भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के बड़कागांव से मद्यपान के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मद्यपान का आरोपी बड़कागांव निवासी मिश्री बैठा है। जिसे रविवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।