मदनपुरा में बंद पड़े सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को तीन नदियों के जल से अभिषेक करने की मांग को लेकर निकले VHP के कार्यकर्ता
Sadar, Varanasi | Dec 22, 2024 वाराणसी में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मदनपुरा में लगभग 250 साल पुराने मंदिर का पिछले कई दशकों से बंद की सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठनों ने सात दिन के अंदर मंदिर खोल पूजा पाठ करने का अल्टीमेटम दिया था। इसी कड़ी में रविवार सुबह 11 बजे के आसपास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय से तीन नदियों के जल से जलाभिषेक करने के लिए निकले।