चैनपुर: चैनपुर में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज गर्जन के साथ बारिश हुई। तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली, लेकिन जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया और सावधान रहने की सलाह दी है।