संडीला: पुलिस अधीक्षक ने बघौली थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सोमवार रात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमाए मीणा ने थाना बघौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में कार्यालय, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और अभिलेखों का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना परिसर की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।