सिवनी: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से दो मोबाइल चोरी, पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Seoni, Seoni | Jun 22, 2026 सिवनी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन सुरेंद्र बघेल के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। सोमवार को घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है।