दनियावां प्रखंड में किसानों का निबंधन कम होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। दनियावां प्रखंड में कुल किसान 5248 हैं जबकि मात्र 1746 किसानों का ही निबंध हो सका है। जिन किसानों का निबंधन नहीं हो सका है। उनके बीच आक्रोश व्याप्त है। अंचल कार्यालय से मिले जानकारी के अनुसार तकनीकी दिक्कत होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के दो तिहाई किसानों का निबंध नहीं हो सका है।