पोरसा: बायपास और जोटई रोड पर 6 फुट चौड़ा व गहरा खुला नाला बना बड़ी समस्या
Porsa, Morena | May 1, 2026 पोरसा। नगर के बायपास रोड और जोटई रोड पर बना लगभग 6 फुट चौड़ा और 6 फुट गहरा खुला नाला इन दिनों बड़ी समस्या बना हुआ है। यह नाला न केवल बेजुबान पशुओं के लिए बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन पशु नाले में गिर जाते हैं, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जाता है। साथ ही नाले से उठने वाली बदबू भी आसपास के लोगों को पर