BHU में UGC के सपोर्ट में SC ST OBC एकता मंच ने निकाला जुलूस, तैनात की गई फोर्स
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर परिसर में SC/ST/OBC वर्ग के छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हुए। छात्रों ने समानता और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थन मार्च की घोषणा की, जिसके बाद परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। छात्रों द्वारा बांटे गए पत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों में संरचनात्मक जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया गया है।