टीकमगढ़: SP ने जिला अस्पताल में राम रसोई सेवा का किया शुभारंभ, B क्लब ने शुरु की मरीजों व परिजनों हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था
जिला अस्पताल टीकमगढ़ में मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्धता हेतु एक सराहनीय पहल के अंतर्गत ’बी क्लब द्वारा आरंभ की गई ’’राम रसोई’ सेवा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा फीता काटकर किया गया है। यह सेवा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने हेतु प्रारंभ की गई।