जशपुर: लगातार बारिश से जशपुर का मौसम हुआ सुहाना, पहाड़ी इलाकों में छाई घनी धुंध, विजिबिलिटी घटी
जशपुर जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में घनी धुंध छाने से प्राकृतिक सुंदरता और निखर गई है, वहीं कई स्थानों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार सुबह और शाम के समय धुंध इतनी घनी रही कि वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर