गुलाना: अकोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास खेत से 68 लीटर कच्ची शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अकोदिया पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे 68 लीटर कच्ची शराब जब्त की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन के पास जाटपुरा निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर के खेत स्थित मकान पर दबिश देकर शराब बरामद की गई।