कानपुर: अमित शाह के खिलाफ भारतीय दलित पैंथर ने महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम कानपुर के जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय दलित पैंथर के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने आए भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में अपने वक्तव्य के दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अमेडकर पर टिपणी की।