लखीमपुर: थाना खीरी क्षेत्र के शंकरपुर के पास ट्रक ने आटो रिक्शा में भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
थाना खीरी क्षेत्र में शंकरपुर के पास हाईवे रोड पर ट्रक और ऑटो रिक्शा में भिड़ंत हो गई है। जिसमें ऑटो रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खीरी थाना पुलिस पहुंची है। घायलों को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे ले लिया है।