उज्जैन शहर: महाकाल लोक के पास जयसिंहपुरा के रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई
महाकाल लोक के सामने जयसिंहपुरा क्षेत्र में श्याम रेस्टोरेंट नामक दुकान में आज सुबह एकाएक आग लग गई। आग लगने से वहाँ किचन में रखा पूरा सामान जल गया। आग लगने की भनक लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर पुलिस और दमकल कावाहन पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उल्लेखनीय है कि उक्त क्षेत्र में अधिकांश रेस