किशनी: गाँव फरेंजी में पति की मारपीट से परेशान महिला ने पुलिस से की शिकायत
गीता देवी पत्नी धर्मवीर कोरी निवासी फरेंजी ने रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस को बताया कि उनके पति धर्मवीर पुत्र राम भजन शराब पीकर उनकी मारपीट करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात उनके पति ने शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए लात और घूंसों से उनकी मारपीट की। पास पड़ोस के लोगों ने बचाया। उनके तीन बच्चे हैं वह पति से बहुत परेशान है।