सुसनेर: सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं से ऐंठे लाखों रुपए, थमा दिए नकली जॉइनिंग लेटर, सुसनेर थाने में युवाओं ने की शिकायत
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के साथ ठगी का एक बड़ा मामला थाने में सामने आया है। कई पीड़ित युवा न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे। बुधवार की शाम साढ़े 4 बजे थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवाओं ने सतना निवासी योगेश मिश्रा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी योगेश बिजली कंपनी की 'अग्रवाल पावर कंपनी' में फील्ड इंजीनियर है। पुलिस जांच में जुट गई है